धान खरीद को लेकर भाकियू ने की बैठक

सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) की कार्यकारणी की बैठक राष्ट्रीय सचिव कपिलदेव रॉय के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। जिसमें पांच विभिन्न बिंदु पर विचार विमर्श हुआ। समस्याओं के समाधान की जिलाधिकारी से मांग की। जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने जिले के सभी धान क्रय केंद्रों को सक्रिय किये जाने, सभी क्रय केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। पिछले सीजन में क्रय केंद्र प्रभारियों एंव विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से तमाम भूमिहीन व लघु सीमांत कृषकों से लाखो रुपये की कृषि उपज खरीदी की गई। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों की सूची के साथ सम्बंधित किसानों का पंजीयन सार्वजनिक किया जाए। जिससे उनके मौलिक अधिकारों की समीक्षा किया जा सके। खरीद में संलिप्त क्रय केंद्र प्रभारियों की जांच करके कार्यवाही की जाए। जिले में राशन कार्ड से वंचित पात्र व्यकितियो को राशन कार्ड बनाया जाए। रासायनिक उर्वरक एंव बीज उचित मूल्य पर किसानों को उपलब्ध कराया जाए। बैठक में
प्रदेश महासचिव विनोद चौधरी, मंडल सचिव इंद्रजीत दुबे, शम्भू प्रसाद, राजेश दूबे, जवीउल्लाह, अबू हसन, अनिल राव, पंकज आदि शामिल रहे।