वॉयस ऑफ शताब्दी के न्यूज पोर्टल का शुभारंभ
किसी पार्टी या सत्ता का नहीं, जनता का होगा मुखपत्रः प्रधान संपादक सुमिता गांगुली

वॉयस ऑफ शताब्दी
गोरखपुर। वॉयस ऑफ शताब्दी दैनिक समाचार पत्र के न्यूज पोर्टल voiceofshatabdi.com का सोमवार को गोरखपुर स्थित राप्ती नगर कार्यालय में उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि पॉस्टर रोशन लाल ने विधि विधान के साथ पोर्टल का उद्घाटन किया।

- प्रधान संपादक सुमिता गांगुली ने मुख्य अतिथि पॉस्टर रोशन लाल को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
- वॉयस ऑफ शताब्दी गोरखपुर और बस्ती मंडल से प्रकाशित होने वाला न्यूज पेपर है।
इसमें देश विदेश सहित आस पास के सभी जिलों की सभी छोटी बड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित
किया जाएगा। समाचार पत्र ने डिजिटल मीडिया में भी सोमवार को दस्तक देते हुए न्यूज पोर्टल का शुभारंभ कर दिया है। इस पोर्टल पर खबरों का एक विस्तृत फलक मिलेगा।
पोर्टल के उद्घाटन अवसर पर पॉस्टर रोशन लाल ने ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। कहा कि जिस निष्ठा के साथ इस
समाचार पत्र और पोर्टल का आगाज किया जा रहा है वह मीडिया जगत में एक नई रोशनी बिखेरेगा। संस्थान की प्रधान संपादक सुमिता गांगुली ने बताया कि यह समाचार पत्र किसी पार्टी या सत्ता का मुखपत्र न होकर जनता का मुखपत्र होगा। आमजन की समस्याओं विवशताओं को ही केंद्र में रखना ही इस अखबार का लक्ष्य होगा।
अखबार का प्रकाशन शीघ्र होने वाला है। इसी क्रम में हमने डिजिटल मीडिया में दस्तक देते हुए पहले न्यूज पोर्टल का शुभारंभ किया है। यह पोर्टल भी आम लोगों की आवाज उठाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
हमारा प्रयास रहेगा कि हम सभी आम जन के पास पहुंचें और उनकी आवाज बनें। इस मौके पर अखबार के स्वामी सुब्रोतो गाँगुली, प्रधान संपादक सुमिता गाँगुली, संतोष श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, विवेकानंद त्रिपाठी, अशोक चौधरी सहित वॉयस ऑफ शताब्दी की पूरी टीम मौजूद रही।